अगर संजय दत्त ने इन 8 फिल्मों को रिजेक्ट न किया होता, तो आज होते बॉलीवुड के किंग - शानदार करियर को किया बर्बाद

Image Credit:- Google 

Image Credit:- Google 

Sanjay Dutt Rejected Movies: संजय दत्त बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिससे वे इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग एक्टर्स में शामिल हो गए हैं। हाल ही में खबर आई है कि संजय दत्त ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में काम करने से इनकार कर दिया है।

Image Credit:- Google 

यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी बड़ी फिल्म को ठुकराया हो; इससे पहले भी वे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मना कर चुके हैं, जिससे उनका खुद का ही नुकसान हुआ है। आइए, एक नजर डालते हैं उन फिल्मों की सूची पर जिन्हें संजय दत्त ने रिजेक्ट किया।

Image Credit:- Google 

खुदा गवाह फिल्म 'खुदा गवाह' में अमिताभ बच्चन और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के साथ एक महत्वपूर्ण सपोर्टिंग रोल के लिए पहले संजय दत्त को प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि, संजय दत्त ने यह रोल स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद यह भूमिका प्रसिद्ध अभिनेता नागार्जुन को मिल गई।

Image Credit:- Google 

प्रेम ग्रंथ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त नजर आने वाले थे, लेकिन संजय दत्त ने जेल जाने के कारण इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद ऋषि कपूर को इस फिल्म में कास्ट किया गया।

Image Credit:- Google 

हेरा फेरी बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार, परेश रावल और संजय दत्त की तिकड़ी एक फिल्म में नजर आने वाली थी। हालांकि, संजय दत्त के इंकार के बाद मेकर्स ने सुनील शेट्टी को कास्ट किया।

Image Credit:- Google 

प्यार किया तो डरना क्या फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में काजोल के भाई का किरदार पहले संजय दत्त को ऑफर किया गया था, न कि अरबाज खान को। उस समय संजय दत्त सहायक भूमिकाएं निभाने के इच्छुक नहीं थे, इसलिए उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। परिणामस्वरूप, यह भूमिका बाद में अरबाज खान को दी गई।

Image Credit:- Google 

ब्लफमास्टर इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद संजय दत्त थे, लेकिन उन्हें फिल्म का कांसेप्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। इसके बाद अभिषेक बच्चन को इस भूमिका के लिए चुना गया।

Image Credit:- Google 

रेस 2 'रेस 2' के निर्माताओं ने पहले सैफ अली खान के विपरीत भूमिका के लिए संजय दत्त को कास्ट करने का विचार किया था। हालांकि, संजय दत्त ने यह भूमिका नहीं निभाई और अंततः यह किरदार जॉन अब्राहम को दिया गया।

Image Credit:- Google 

बाहुबली प्रभास की एक पैन-इंडिया फिल्म में कट्टापा का किरदार निभाने के लिए संजय दत्त को प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि, संजय दत्त ने इस भूमिका को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद यह किरदार सत्यराज को मिला।

Image Credit:- Google 

वेलकम टू द जंगल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुसार डेट्स की अभाव के कारण, संजय दत्त ने मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। यह फिल्म में उनकी पहली शूटिंग का शेड्यूल भी पूरा हो गया था।

Image Credit:- Google 

Realme 12 Pro 5G की कीमत में भारी गिरावट, 12GB वेरिएंट पर 26% तक की छूट!